पिथौरागढ़, जुलाई 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। नगर के पुलिस लाइन में बीते रोज हुए कार्यक्रम के दौरान एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आरक्षी हरी राम व कुक मदन सिंह धामी को फूलों की माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। वही वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाकाल की सराहना की। यह भी पढ़ें- पुलिस निरीक्षक व हवलदार को दी गई भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...