पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सुंदर कुमार गौतम ने पिथौरागढ़ के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह अल्मोड़ा में इसी पद पर कार्यरत थे। जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। गौतम ने कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिला प्रशासन और मीडिया के साथ समन्वय बनाकर विभागीय दायित्वों के निर्वहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: सुंदर कुमार गौतम ने संभाला पदभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...