Pithoragarh News: सीमांत गांव तीजम में खुला मॉडल ग्राहक सेवा केंद्र
पिथौरागढ़, अक्टूबर 28 -- Pithoragarh News: धारचूला, संवाददाता। सीमांत गांव तीजम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से मॉडल ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र शुरू होने से दारमा घाटी के दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर स्थित शाखाओं तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। बुधवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरि हर पट्टनायक ने रिबन काटकर मॉडल ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दारमा घाटी में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने वाला ग्रामीण बैंक पहला बैंक बन गया है। केंद्र शुरू होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.