पिथौरागढ़, जुलाई 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी ने झूलाघाट थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, सीसीटीएनएस, भोजनालय, कर्मचारी बैरक सहित समस्त महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। सीओ ने थाने में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...