पिथौरागढ़, जुलाई 6 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच की ओर से महिला सहायता समूह की अध्यक्ष जानकी खाती के आवास पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर महिलाओं को राम वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक ऋषभ खड़ायत ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने के लिए हर वार्ड में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रांत सूचना प्रमुख दीपक तिवारी, दीपा देवी, वीरेंद्र बोरा, हिमांशु शर्मा, विनय, अंशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...