Pithoragarh News: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम
पिथौरागढ़, अक्टूबर 20 -- Pithoragarh News: थल। कुमालगांव के छुरमल मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हवन-यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधिवत परायण हो गया। कथावाचक व्यास नीरज जोशी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा, आध्यात्मिक महत्व और मानव जीवन में उसके संदेशों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के बाद हवन-यज्ञ हुआ। महाआरती कर भगवान को भोग अर्पित किया गया। आयोजन के समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान यजमान पार्वती देवी, जगदीश चंद्र देऊपा, चंद्रकला देऊपा, अनिल देऊपा, गरिमा देऊपा, डॉ. मोहन सिंह देऊपा, डॉ. दीपा देऊपा, तारा देवी, कृष्ण सिंह अधिकारी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.