पिथौरागढ़, नवम्बर 23 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने रामलीला के दौरान दर्शकों को जागरूक किया। चौकोड़ी चौकी से अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी ने रामलीला में पहुंचकर दर्शकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचने को लेकर जागरूक किया। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फॉड के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...