Pithoragarh News: साइबर अपराध के बारे में बताया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, जीरो एफआईआर व ई-एफआईआर की जानकारी दी। महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए 112, 1090 एवं 1098 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस दौरान थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट,अपर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय, अपर उपनिरीक्षक सन्तोष रोडियाल व कांस्टेबल नवीन राणा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: डायन प्रथा और साइबर अपराध के खिलाफ ग्रामीणों को किया सतर्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.