Pithoragarh News: सांप के डसने से युवक घायल
पिथौरागढ़, अक्टूबर 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में काम कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बरेली निवासी 25 वर्षीय प्रद्युमन कश्यप पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। जिला अस्पताल में डॉ.कमल की टीम ने युवक का उपचार किया। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: व्यक्ति को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.