पिथौरागढ़, अक्टूबर 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले आरक्षी महेन्द्र सिंह को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेश चंद्र जखमोला समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने महेन्द्र सिंह के कार्यकाल को सराहनीय बताया। इस दौरान महेन्द्र सिंह को सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...