पिथौरागढ़, अक्टूबर 25 -- Pithoragarh News: मुनस्यारी। वन सरपंचों ने वन क्षेत्राधिकारी के माध्यम से प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सरपंचों ने संवैधानिक अधिकार देने की मांग उठाई है। कहा इस संबंध में आगामी 15 नवंबर को प्रमुख वन संरक्षक की तरफ से सरपंचों की समस्याएं सुनकर उसका निराकरण वार्ता करनी चाहिए। वन सरपंचों ने कहा यदि निर्धारित तिथि तक वार्ता नहीं हुई तो 20 नवंबर के बाद सरपंच प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सरपंच गनघर सुंदर जौहरी, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सोनी तिवारी, सचिव हेम कपिल, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह, महामंत्री नरेन्द्र पोखरियाल, खुशाल मौजूद रहे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...