Pithoragarh News: सड़क में मलबा गिरने से लोग परेशान
पिथौरागढ़, अक्टूबर 28 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जाजरदेवल से गढ़ान तक निर्माणाधीन सड़क पर मलबा आने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर मलबा जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दुपहिया वाहनों के संचालन से बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिल रही थी। लेकिन सड़क पर मलबा आने से अब लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क से मलबा हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.