पिथौरागढ़, सितम्बर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के टकाना क्षेत्र में सड़क किनारे टहल रही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पियाना निवासी मोहनी देवी शुक्रवार देर शाम अपने पड़ोसियों के साथ टकाना के पास टहल रही थी। इस बीच अचानक पीछे से आ रहे एक स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह जमीन पर गिर गई। स्कूटी सवार महिला को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। बाद में साथी अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने महिला का उपचार किया। रात भर अस्पताल में भर्ती रखने के बाद बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों को घायल को हायर सेंटर ले जाने का सुझाव दिया।

हिंदी...