पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। आधुनिकता और डिजिटल भारत के तमाम दावों के बीच सीमांत जिले के कुछ गांव आदिम दौर जैसी परिस्थितियों में जीने को मजबूर है। मानसून के दस्तक देते ही जिले के कुछ दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में जिंदगी पूरी तरह ठप हो गई है। भूस्खलन के कारण बीते 10 से 20 दिनों से सड़कें बंद पड़ी हैं। एक सड़क को तो एक माह से अधिक समय बीत गया है। नतीजा यह है कि गांवों में राशन और जरूरी सामान की सप्लाई तक करना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। बेबस ग्रामीण अपनी पीठ पर राशन ढोकर सफर तय करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News दो दिन की बारिश में बहा वैकल्पिक मार्ग, 10 हजार आबादी का संपर्क टूटा गुरुवार को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने लंबे समय से बंद सड़कों की पड़ताल कर ग्रामीणों को हो रही दिक्कत को जानकारी ...