Pithoragarh News: श्रीराम के वनवास से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन
पिथौरागढ़, अक्टूबर 25 -- Pithoragarh News: गोविंद चावला, बेरीनाग। श्री मूलनारायण रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में छठे दिन भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की कैकेयी से वार्ता के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। भरत व शत्रुघ्न की गंगा तट पर निषादराज से भेंट, नौका से नदी पार करने, भरत मिलाप तथा भरत के भगवान श्रीराम की खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौटने के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। रामलीला में लक्ष्मण और सीता को वन देवी के पानी पिलाने, सुमंत के व्याकुल होकर अयोध्या लौटने और राजा दशरथ के मरण तक के प्रसंगों का भी मंचन हुआ। श्रवण कुमार के अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाने और जंगल में पानी भरते समय राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण चलाने के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। राम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.