पिथौरागढ़, सितम्बर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। श्रम विभाग की ओर से हड़खोला बंदरलीमा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेनर रोहित जोशी व असिस्टेंट उमेद सिंह ने ग्रामीणों को श्रम कार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को श्रम कार्ड बनवाने को लेकर प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और श्रम कार्ड के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इधर हचिला गांव में ट्रेनर नवीन चंद्र व असिस्टेंट कुंदन सिंह ने ग्रामीणों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...