Pithoragarh News: श्रमिकों को मुख्यमंत्री पोषण किट बांटे
पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- Pithoragarh News: चंद्र शेखर कापड़ी, कनालीछीना। श्रम विभाग की ओर से विकासखंड सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को श्रम विभाग के दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बाद में श्रमिक कल्याण शिविर के दौरान लोगों को मुख्यमंत्री पोषण किट, मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री व मुख्यमंत्री स्वच्छता साम्रगी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल, रवि धामी, रविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 895 श्रमिकों को शिक्षण किट बांटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.