पिथौरागढ़, नवम्बर 20 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। खितोली के कालसिन मंदिर में आयोजित श्रीमहाशिवपुराण कथा सुनने को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कथा के आठवें दिन कथाव्यास आचार्य किशोर जोशी ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा और शिव लीलाओं के विभिन्न प्रसंगों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पुजारी तारा दत्त पंत, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व विधायक मीना गंगोला, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम, सभासद नीरू कार्की, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, नगर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत, दीपू उप्रेती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...