पिथौरागढ़, जुलाई 5 -- Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और धारचूला क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की है। एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चला रहे सौरभ कुमार नामक चालक को गिरफ्तार किया। उसका वाहन भी मौके पर ही सीज कर दिया गया। धारचूला के आर्मी तिराहे एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बोलेरो वाहन की तलाशी में दो पेटी शराब और एक पेटी बीयर अवैध रूप से बरामद हुई। पुलिस ने सिमखोला निवासी चालक अनुज बुदियाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...