पिथौरागढ़, जुलाई 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जौलजीबी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...