पिथौरागढ़, जुलाई 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सड़क पर लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पिथौरागढ़ पुलिस ने एचोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी। उपनिरीक्षक कमलेश जोशी ने चेकिंग के दौरान एचोली में युवक सुजल थापा को संदिग्ध अवस्था में रोका। जांच में पाया गया कि युवक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उसने बाइक की नम्बर प्लेट फोल्ड कर रखी थी और वाहन का रंग भी काले रंग में परिवर्तित कर दिया था, जिससे उसकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य संबंधित धाराओं के तहत युवक के विरुद्ध Rs.32,000 का चालान किया और बाइक को सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...