पिथौरागढ़, नवम्बर 23 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। खितौली गांव के कालसिन मंदिर में आयोजित ग्यारह दिवसीय महाशिवपुराण कथा का समापन हुआ। मंदिर में सुबह विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद रुद्राभिषेक किया गया। कथावाचक पंडित किशोर जोशी ने वैदिक रीति-रिवाज से हवन और पूर्णाहुति संपन्न की। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत, पुजारी तारा दत्त पंत, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, नगर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...