पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। महाविद्यालय में जन्तु विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ब्राइट होप एंड सपोर्ट स्प्रेड कैंसर अवेयरनेस रखा गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने डिजिटल माध्यमों, अभिनय, संवाद, कहानी और वाचन के जरिए कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान व स्क्रीनिंग, भ्रांतियों और तथ्यों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में तमन्ना महरा ने पहला, दीया व ज्योति पंत ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जंतु विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. अमन वर्मा, डॉ. वर्मा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...