Pithoragarh News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पावनी और रितेश अव्वल
पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। नगर के डॉन बॉस्को स्कूल में शनिवार को पांचवें जनपद स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें आठ ब्लॉकों के चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि आरटीओ अभिनव गहतोड़ी ने किया। विज्ञान मॉडल जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में पावनी धामी ने पहला, प्रिया बिष्ट ने दूसरा और माही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रितेश सिंह ने पहला, निर्वम राय ने दूसरा व अब्दुल कुरैशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी, नाटक प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.