पिथौरागढ़, सितम्बर 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर निगम सभागार में भाजपा वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक हुई। मंगलवार को ज्योतेंद्र सिंह कठायत की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को बैठक करने का निर्णय लिया गया। वहीं अक्टूबर माह से सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। वरिष्ठ लोगों ने निजी स्तर से सामाजिक व विकास कार्यों को करने की बात कही, कार्यक्रम का संचालन चारु चंद्र जोशी ने किया। बैठक में महामंत्री हर सिंह वल्दिया, देवी दत्त जोशी, राजेंद्र पाण्डेय, गोविंद सिंह बोहरा, डीआर राज, पार्वती भट्ट, हेमा महर, कमला बिष्ट, भुवन बोहरा, अब्दुल राही, नारायण सिंह ऐर, राम सिंह बिष्ट, बृज मोहन अवस्थी, सुभाष जोशी, भूपाल सिंह, सुंदर राम, जगदीश पाण्डे, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पुष्कर मेहता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...