Pithoragarh News: वनवास गमन के दृश्यों से भावुक हुए दर्शक
पिथौरागढ़, नवम्बर 18 -- Pithoragarh News: थल। रामलीला कमेटी थल की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव जारी है। लीला के पांचवें दिन प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वनवास गमन के मार्मिक दृश्यों का मंचन हुआ। जिसे देखकर पंडाल में बैठे दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला में राजा दशरथ-कैकेयी संवाद, माता कौशल्या व श्रीराम मिलन, मंत्री सुमंत का आगमन, कैकेयी का श्रीराम को तपस्वी वस्त्र भेंट करना, गुरु वशिष्ठ का क्रोध, राजा दशरथ के विलाप से लेकर वन गमन तक की लीला का मंचन हुआ। राम की भूमिका सागर कार्की, लक्ष्मण मयंक पाठक, माता सीता पंकज मेहता, दशरथ सुनील नाथ, कैकेयी हेमचंद्र जोशी, कौशल्या पूजा पाण्डेय ने निभाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गैस प्रबंधक देवेन्द्र सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य रितिक पांडे, भाजपा नेता दीपक सिंह कार्की, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.