पिथौरागढ़, अगस्त 22 -- Pithoragarh News: बंगापानी। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क के बरम लुमती नाले के पास मलबा आने से यातायात बाधित रहा। शुक्रवार रात को नाले में आया मलबा व पत्थर सड़क में गिर गया। जिससे सड़क काफी घंटो तक बंद रही। सड़क के बंद होने से इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में लोगों की सूचना पर संबंधित विभाग की ओर से जेसीबी मशीन को भेजकर शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यातायात सुचारू किया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...