पिथौरागढ़, सितम्बर 6 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम में नियमित वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। पिथौरागढ़ रोडवेज में तैनात 300 से अधिक कर्मचारियों को जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के सामने घर का खर्च चलाने के साथ ही बच्चों की फीस, मकान का किराया और बैंक की किश्तें चुकाने का संकट खड़ा हो गया है। रोडवेज कर्मचारी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभाकर यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। लगातार वेतन में हो रही देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों का मुख्य सहारा है। ऐसे में महीनों तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही...