पिथौरागढ़, जुलाई 20 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत के राजेन्द्र सिंह भाटिया ने बॉक्सिग फेडरेशन ऑफ इण्डिया की रेफरी एवं जज की स्टार वन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जिसके बाद अब भाटिया आने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिग प्रतियोगिताओं में रेफरी व जज के रूप नियुक्त किए जाएंगे। खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों 5वीं अंडर 15 सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिग चैम्पियशिप के दौरान परीक्षा हुई। जिसमें देश भर के 39 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की है। उत्तराखंड से एकमात्र राजेन्द्र सिंह भाटिया को सफलता मिली है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज आईस प्रजापति बनीं उपनिरीक्षक यह भी पढ़ें- विपिन कुमार बने बीएफआई के वन स्टार रेफरी/जज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...