पिथौरागढ़, अगस्त 23 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। धारचुला पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज रमतोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन व सामाजिक सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...