पिथौरागढ़, नवम्बर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने किया। सम्मेलन में पिथौरागढ़, सिमलगैर, जीआईसी रोड, कुमौड़ व ऐंचोली शाखाओं से जुड़े उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पटनायक ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सहयोग व स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...