पिथौरागढ़, नवम्बर 15 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती ने डिप्रेशन की गोलियों का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार, युवती ने बीते रोज एक साथ कई डिप्रेशन की गोलियों का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी की टीम ने युवती का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया युवती को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...