पिथौरागढ़, अगस्त 12 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र से लगे एक गांव में 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फिनाइल का सेवन कर लिया। मंगलवार देर शाम युवक के फिनाइल पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन युवक को तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. योगेश की टीम ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। ------ यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मां से विवाद के बाद युवती ने पी ली फिनाइल, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...