पिथौरागढ़, अक्टूबर 16 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक यातायात मो यूनुस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने को प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में लगे बस, टैक्सी चालकों व विद्यालय प्रबंधन को स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...