पिथौरागढ़, नवम्बर 7 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बंगापानी के मेतली गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 32 वर्षीय कमला बिष्ट अपने घर के पास कुछ काम कर रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा की टीम ने महिला का उपचार किया। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...