Pithoragarh News: मूनाकोट के सिरकूच में गुलदार का आंतक
पिथौरागढ़, सितम्बर 6 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के सिरकूच गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान रेशमा बिष्ट ने बताया की देर रात गुलदार ने गांव के एक पुशपालक के तीन बकरियों को अपना निवाला बना दिया था। जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रधान बिष्ट ने बताया की गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए स्थानीय महिलाएं जंगल चारा काटने को जाने में डर रही है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कुण्डल सिंह ने कहा घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी है। उन्होंने संबंधित विभाग से व्यक्ति को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.