पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी में 22 से 24 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय वृहद बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित होगा। शिविर में स्त्री व प्रसूति, बाल, हड्डी, दंत, नेत्र रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन निःशुल्क जांच, परामर्श, उपचार व दवाएं उपलब्ध कराएंगे। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड, आभा आईडी, एचपीवी टीकाकरण, एनसीडी व टीबी स्क्रीनिंग सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं भी निःशुल्क मिलेंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मुनस्यारी में 22 से 24 जुलाई तक लगेगा बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...