Pithoragarh News: मुनस्यारी में तीन दिवसीय स्वास्थ सेवा पखवाडे का शुभारंभ
पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- Pithoragarh News: पूरन पांडेय, मुनस्यारी। पर्यटन नगरी में तीन दिवसीय स्वास्थ सेवा पखवाडे का शुभारंभ हुआ। बुधवार को सीएचसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा धर्मशक्तू और मल्ला जोहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम सिंह धर्मशक्तू ने शिविर का शुभारंभ किया। अस्पताल में सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन करीब 12 बजे तक चिकित्सक यहां पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार,डॉ. राशिद खान, बीपीएम प्रताप सिंह बिष्ट, बीएएम गणेश भाकुनी, ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता, फार्मेसी अधिकारी ललित बृजवाल, वीरेंद्र सिंह सयाना, डीईओ लक्ष्मण धामी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.