पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: मुनस्यारी। स्व. डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता हुई। शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पांडेय की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई व गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता हुई। जिसमें तीन टीमों ने हिस्सा लिया और पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर उनकी सामग्री, पोषण संबंधी विशेषताओं व बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी। प्रिया, लतिका एवं रीना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. रीतू, डॉ. अशोक कुमार मौर्या रहे। यहां कार्यक्रम अधिकारी निधि मारौठिया, डॉ. अमित कुमार टम्टा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...