पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- Pithoragarh News: सुरेंद्र आर्या, झूलाघाट। नेपाल में मां त्रिपुरा सुंदरी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को यहां नेपाल में निकली मुख्य जात में भारत से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देवी मां ने भी अपने श्रद्धालुओं को मायूस नहीं किया और अवतरित होकर अपना आशीर्वाद दिया। दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सिलसिला चला। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी जिले में आषाढ़ माह में दो दिवसीय जात को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। बीते रात से यहां श्रद्धालुओं ने दीए जलाकर हवन यज्ञ किया। अगले दिन तड़के से फिर से पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- मां त्रिपुरा देवी के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सेलाब बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देवी मां से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना...