पिथौरागढ़, जुलाई 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को महिला अस्पताल में एक सप्ताह बाद अल्ट्रासाउंड शिविर लगा। इस दौरान जनपद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं यहां अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। महिलाएं पर्चा लगाकर अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। रेडियोलॉजिस्ट ने बारी-बारी से सभी गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...