पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता एवं सीमांत के गौरव अमर शहीद दीवान सिंह दानू को 79वीं पुण्यतिथि पर याद किया। मंगलवार को बिर्थी के विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शहीद दीवान सिंह दानू के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। यहां शहीद के पौत्र तेज सिंह, प्रह्लाद सिंह दानू समेत पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...