Pithoragarh News: मशरूम खाना युवक के लिए बना मुसीबत, बिगड़ी तबीयत
पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। बारिश के मौसम में जंगलों में उगने वाले जंगली मशरूम का सेवन लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। धारचूला के सिर्दांग में जंगली मशरूम खाने के बाद एक 42 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। अचानक उल्टी और चक्कर आने से परेशान व्यक्ति को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। उप जिला अस्पताल धारचूला में उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सिर्दांग निवासी संजू मर्तोलिया ने शुक्रवार रात भोजन में जंगली मशरूम का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य परेशानी समझा, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.