पिथौरागढ़, जुलाई 30 -- Pithoragarh News: महेश पाल, अस्कोट। मल्लिकार्जुन मन्दिर समिति ने मल्लिकार्जुन मन्दिर के सौंदर्यीकरण को फंड की मांग की है। समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप पाल के नेतृत्व में लोगों ने पावर ग्रिड के चीफ इंजीनियर अवनीश कुमार से मुलाकात की। पाल ने कहा मल्लिकार्जुन मन्दिर क्षेत्र के लोगों के आस्था का केन्द्र है। कहा मंदिर में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में एक बड़े धर्मशाला का निर्माण करने व मन्दिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य करने के लिए सीएसआर फंड उपलब्ध कराने की मांग उठाई। पावर ग्रिड के चीफ इंजीनियर कुमार ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मंदिर सौंदर्यीकरण को फंड की मांग उठाई इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष होशियार पाल, विक्रम पाल, ग्राम प्रधान देव...