Pithoragarh News: भूमिका को इसरों से मिला प्रमाण पत्र
पिथौरागढ़, नवम्बर 15 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के जीआईसी दौबांस की छात्रा भूमिका पांडेय को इसरो की ओर से सम्मानित किया गया। भारत अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो के सेंटर आईआईआरएस देहरादून की ओर से 14 से 25 सितंबर तक आयोजित ऑनलाइन विज्ञान चर्चा क्विज प्रतियोगिता में जनपद से दस विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए इसरो की ओर से छात्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों सहित अन्य स्टॉफ ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.