पिथौरागढ़, सितम्बर 27 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। भटेड़ी से लापता 62 वर्षीय बुजुर्ग का सप्ताह भर बाद शारदा बैराज में शव पड़ा मिला। उपनिरीक्षक संतोष कठायत ने बताया कि शनिवार को शारदा बैराज खटीमा में दिगंबर सिंह पुत्र मोहन सिंह का शव बरामद हुआ‌ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त भी की है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बता दें कि बीते 19 सितंबर से दिगंबर सिंह लापता थे। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ लापता बुजुर्ग की खोजबीन में जुटी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...