पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। संस्कृति कुंज संघ कार्यालय में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। समारोह में सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारा हुआ। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, दायित्वधारी नारायण राम आर्या, जीवन पंत, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, त्रिलोक खाती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...