पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- Pithoragarh News: प्रकाा पांडेय, पिथौरागढ़। मड़मानले मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को निराशा मिली। बुधवार को यहां एक दिवसीय मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना तो की, लेकिन डोला नहीं उठने से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर सके। डोला न उठने के पीछे गांवों में अशुद्धि होना बताया जा रहा है। कुछ गांव के लोग तो अशुद्धि के कारण मेले में भी शामिल नहीं हो सके। बीते वर्ष भी भगवान जगन्नाथ का डोला नहीं उठा था। मड़मानले क्षेत्र में मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग भगवान जगन्ना...