पिथौरागढ़, जुलाई 9 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से दो दिवसीय अंतर वाहिनी बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। कमाडेंट महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कमांडेंट प्रताप ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास व नेतृत्व कौशल का माध्यम हैं। प्रतियोगिता में 5वीं वाहिनी, 11वीं वाहिनी व 55वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...