Pithoragarh News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में योगेश, गौरव की जोड़ी बनी विजेता
पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- Pithoragarh News: मुनस्यारी। नगर के तहसील परिसर में अंकुर सोसाइटी की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान फाइनल मुकाबले में योगेश कार्की और गौरव मर्तोलिया की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। वही दीपक पंवार और कमल कुमार की जोड़ी उपविजेता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रमेश राम रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय व सकारात्मक रहने को कहा। कहा सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.